एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त शहर बनाएं नागरिक, हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान से जुडक़र स्वच्छता का चलाएं जन अंदोलन- महापौर।
करनाल 10 अक्तूबर,
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आमजन की समस्याओं का निवारण करने के लिए जन सुनवाई की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी को बुलाकर नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया।
जन सुनवाई में महापौर ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
महापौर ने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सडक़ों के गढ्ढïे भरने, सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने त्यौहारी सीजन को देखते सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। बाजारों में अतिक्रमण न होने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व तथा विधायक जगमोहन आनंद के मार्गदर्शन में करनाल शहर में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं तथा अनेक कार्य ही पाईप लाईन में हैं। आने वाले दिनों में शहरवासियों को उनका लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ करनाल स्वच्छता के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 चलाया गया है। इसे लेकर नगर निगम क्षेत्र में भी सफाई अभियान व विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि शहरवासियों को अभियान से जोड़ते हुए करनाल को देश का सबसे स्वच्छ व सुंदर शहर बनाया जा सके।
उन्होंने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से अपील करते कहा कि वह अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दें, ताकि स्वच्छता को लेकर शहर में जन अंदोलन चले, ताकि हमारा शहर ओर अधिक स्वच्छ व सुंदर बन सके। उन्होंने शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने नागरिकों से कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छता एप तथा ई-समाधान पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जलापूर्ति से सम्बंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14420 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर निगम की टीम द्वारा निश्चित समयावधि में उसका समाधान किया जाएगा।
