मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार हैबतपुर ने की अध्यक्षता
क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लोकप्रिय विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने आज गांव ऐबला, बीर बड़ालवा व निगदु में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार हैबतपुर ने की। इस दौरान विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने गांव ऐबला व बीर बड़ालवा की फिरनी, तथा निगदु में शोरगिर व बाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है और जनता के सहयोग से विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, चौपाल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त रूप से पहुंचाया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवानदास कबीरपंथी हमेशा जनता के हितों के लिए तत्पर रहते हैं। आज के शिलान्यास से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांवों में विधायक के पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मलखान कमालपुर, चमेल सिंह,सुनीता तेहरी,सभी गांव के सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि व सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *