इलाहबाद हाईकोर्ट ने गलत वोट डालने के कारण राहुल गांधी की दादी का चुनाव रद्द किया था, प्रजातंत्र से खिलवाड़ करना ये कांग्रेस का इतिहास है : मंत्री अनिल विज
आई लव मोहम्मद ट्रेंड पर मंत्री अनिल विज बोले, “कोई किसी से लव करे किसी को कोई एतराज नहीं है, मगर प्रतीत हो रहा है कि टूल किट के माध्यम से देश में अशांति पैदा करने के नए प्रयोग किए जा रहे हैं”
कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर वोटों को चुराया, इन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया, ये झूठ बोलने में माहिर हैं : अनिल विज
अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाने के लिए मुख्यमंत्री जी सक्रिय रहते हैं : अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 29 सितम्बर। राहुल गांधी द्वारा भाजपा को पहले वोट चोर अब पेपर चोर कहने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों की बचपन में ही भाषा गंदी हो जाती है और वह अच्छी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वह अपनी बात को कहने के लिए इस प्रकार के अपशब्दों का ही इस्तेमाल करते हैं। अब राहुल गांधी क्या कहना चाहते है यह तो वहीं बता सकते हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का शोर डालते है मगर वो एक भी केस नहीं बता पाए कि एक भी वोट चोरी की गई हो। हां, कांग्रेस के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है, इनकी दादी का चुनाव ही गलत वोट डलवाने के कारण रद्द हो गया था। तब इलाहबाद हाईकोर्ट ने इनकी दादी का चुनाव रद्द कर दिया था जिसके बाद इन्होंने इमरजेंसी लगा दी थी। यह कांग्रेस का इतिहास है कि किस प्रकार से इन्होंने प्रजातंत्र के साथ व स्वतंत्र चुनाव पद्धति के साथ खिलवाड़ किया, शायद वहीं इनके सपनों में बार-बार आती है।
आई लव मोहम्मद ट्रेंड पर मंत्री अनिल विज बोले, “कोई किसी से लव करे किसी को कोई एतराज नहीं है, मगर प्रतीत हो रहा है कि टूल किट के माध्यम से देश में अशांति पैदा करने के नए प्रयोग किए जा रहे हैं”
आई लव मोहम्मद ट्रेंड में कांग्रेस के कूदने व लखनऊ में आई लव मोहम्मद के होर्डिंग्स लगने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोई किसी से लव करे किसी को कोई एतराज नहीं है, मगर इसकी आड़ में कानून व्यवस्था हाथ में लेने, पत्थर चलाए, गोलियां चलाए, देश की शांति को भंग करे और एक षड्यंत्र के तहत देश की शांति को भंग करने का प्रयास किया जाए यह ठीक नहीं। इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि टूल किट के माध्यम से देश में अशांति पैदा करने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर वोटों को चुराया, इन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया, ये झूठ बोलने में माहिर हैं : अनिल विज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान कि बिहार में प्रधानमंत्री वोट चोरी के साथ वोट रेवड़ी भी बांट रहे हैं पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महिला कल्याण के लिए हमारी सरकारें भिन्न-भिन्न प्रदेशों में काम कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना जैसे हरियाणा में लागू की गई है वैसे बिहार में भी लागू की है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर वोटों को चुराया है, इन्होंने गरीबी हटाओं का नारा दिया था और एक नारे पर यह तीन-चार बार सत्ता में आए। इसलिए यह झूठ बोलने में माहिर हैं।
अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाने के लिए मुख्यमंत्री जी सक्रिय रहते हैं : अनिल विज
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने टविट किया कि पूरे हरियाणा में अपराध चरम पर है और अपराधियों का सिक्का चल रहा है पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कि मुख्यमंत्री जी हर समय इसके प्रति जागरूक रहते हैं और इसपर नकेल डालने के लिए प्रशासन को खुली छूट दे दी गई है। अगर सुरजेवाला अखबारें पढ़ते या चैनल देखते हैं तो थोड़ा पिछला उठाकर देखे कि कितने लोगों को धाराशाही किया जा चुका है, अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाने के लिए मुख्यमंत्री जी सक्रिय रहते हैं।
