कुरुक्षेत्र, 19 सितंबर।   जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को हरियाणा सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करके और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. जिससे उनकी समग्र भलाई और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिले. और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2100 प्रति माह लाभ दिया जाएगा। यह लाभ बैंकों के माध्यम से बी0बी0टी0 के तहत वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के परियोजन के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति महिला होगी तथा जिसकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए व ऐसे परिवार से सम्बन्धित हो जिसकी सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक ना हो, जो महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित है जिसका पति हरियाणा का निवासी है और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहा है यह महिला इस योजना की पात्र है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जातियां, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा विभाग से किसी अन्य प्रकार की सहायता प्राप्त कर रही है जैसा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता दिव्यांग वित्तीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा, कश्मीरी प्रवासी परिवारों को वित्तीय सहायता, हरियाणा बौना भत्ता, एसिड अटैक वितीय सहायता, अविवाहित वितीय सहायता का लाभ प्राप्त करने उपरान्त दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभ चरण तीसरे और चौथे में कैंसर रोगियों के लिए वित्तीय सहायता दुर्लभ रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किसी अन्य ऐसी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ के अतिरिक्त भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया जा सकता है इसके अलावा यदि कोई महिला किसी भी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान अथवा कॉन्ट्रैक्चुअल के तहत वित्तीय सहायता या जॉब कर रही है तो वह भी इस योजना की पात्र नहीं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *