पीएचसी में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को महामहिम राज्यपाल ने बताया बेहतर
डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ से किया आह्वान स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएं और बेहतर
करनाल, 19 सितम्बर।
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को करनाल जिला के खरकाली गांव (मधुबन) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार शाम गांव खरकाली की पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डिस्पेंसरी के ओपीडी रजिस्टर और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। पीएचसी में इलाज के लिए आए टीबी मरीजों से बात की और दो मरीजों को पोषण किट भी वितरित की। होम्योपैथी डॉक्टर से प्रारंभिक स्तर पर रोगी का इलाज करने के तरीके और टीबी रोगियों को अच्छे ढंग से इलाज करने को कहा। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में रखी दवाओं व डीप-फ्रिजर के तापमान को भी जांचा। पीएचसी के सब-सेंटर में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कक्ष, प्रसवोत्तर वार्ड, आयुष कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, पट्टी व टीकाकरण कक्ष, पुरूष वार्ड का भी दौरा किया।

डॉक्टरी पेशे का धर्म सेवा है
इस मौके पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को बेहतर बताया। साथ ही इन सेवाओं को और बेहतर करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि यहां का स्टॉफ पूरी निष्ठा से नियमित रूप से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी पेशे का धर्म सेवा है। लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते हैं। मरीज ठीक होकर उन्हें जो दुआएं देंगे वही उनकी असली जमा पूंजी है।
इस मौके पर करनाल के डीसी उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, सीएमओ डॉ पूनम चौधरी, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसएमओ संदीप अबरोल, एएमओ डॉ. सतपाल, डीएसपी मनोज कुमार, एमओ डॉ. माला, बीडीपीओ मोनिका आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *