छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा व रचनात्मकता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय टैलेंट शो का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने गायन, वादन, नृत्य, कविता पाठ, भाषण, मोनो एक्टिंग, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,रंगोली इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने इन प्रतियोगिताओं के परिणाम बारे जानकारी देते हुए बताया कि गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छात्रा सिमरन (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर गुरप्रीत एवं राखी (बीकॉम द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय अनु (बीए प्रथम वर्ष) रही। वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशा (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर सिमरन (बीए द्वितीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर अमन सोलंकी (बीए द्वितीय वर्ष) रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तान्या (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर अंजू (बीकॉम प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर दिव्या (बीए द्वितीय वर्ष) रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्या (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर कनिष्का (बीए तृतीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका (बीए प्रथम वर्ष) रही। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पर आशा (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर कर्निष्का (बीए द्वितीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर आकांक्षा (बीए द्वितीय वर्ष) रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम टीम की खुशबू ,अंशिका शर्मा ,यशिका, द्वितीय स्थान पर भारती, कोमल शर्मा की टीम एवं तृतीय स्थान पर सान्या, मुस्कान, तमन्ना की टीम रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर भारती( बीए द्वितीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर कीर्ति (बी द्वितीय वर्ष) रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कनिष्का (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर खुशी (बीए द्वितीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर सोनम (बीए प्रथम वर्ष) रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुहानी (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर सानिया (बीए प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर नेहा (बीए द्वितीय वर्ष) रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कार्यक्रम संयोजिका डा. अनीता शर्मा एवं सुनीता शर्मा को बधाई देते हुए छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा ग्रामीण आंचल की इन छात्राओं के अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। आज इन्होंने अपनी काबलियत से सिद्ध कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अगर इन्हें अवसर मिले तो ये हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकती हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को आगामी कार्यक्रमों में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु उत्साहित किया गया।

फोटो परिचय : टैलेंट शो की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *