हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान में शहरवासी दें भागीदारी, सिंगल यूज प्लास्टिक को करें न- महापौर।
करनाल 9 सितंबर,          

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आमजन की सुनवाई की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी को बुलाकर नागरिकों की समस्याओं का निवारण करवाया। इस दौरान पार्षद संकल्प भंडारी व भूपेन्द्र नोतना मौजूद रहे। उन्होंने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सडक़ों के गढ्ढïे भरने, सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इन्हें लेकर उन्हें दिक्कत नहीं होनी चाहिए।  जन सुनवाई में महापौर ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
महापौर कहा कि प्रदेशभर में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर नगर निगम करनाल क्षेत्र में भी सफाई अभियान व विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि वह भी अभियान में अपनी भागीदारी दें, ताकि स्वच्छता को लेकर शहर में जन अंदोलन चलें और करनाल शहर स्वच्छ व सुंदर बने। उन्होंने शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छ सिटी एप तथा स्वच्छ हरियाणा एप पर कर सकते हैं। नगर निगम की सेनिटेशन टीम द्वारा निश्चित समयावधि में उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व तथा विधायक जगमोहन आनंद के मार्गदर्शन में करनाल शहर में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनसे शहरवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ-साथ करनाल स्वच्छता के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *