लाल डोरा क्षेत्रवासियों को प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट जारी करने के कार्य में लाएं तेजी, सीवरेज चौक, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट की शिकायत का त्वरित समाधान करें अधिकारी- महापौर।
करनाल 27 अगस्त,
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में बुधवार को आमजन की सुनवाई करते हुए निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आमजन को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा।
उन्होंने कहा कि लाल डोरा क्षेत्रवासियों के प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि वह अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकें। इसके अतिरिक्त प्रॉपर्टी आई.डी. में त्रुटि को दुरूस्त करने के कार्य में भी तेजी बनाकर रखें। निर्धारित समयावधि में ही आपत्ति का निवारण करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वाटर सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाईट व सडक़ों पर गढ्ढïा होने जैसी शिकायत आने पर तुरंत एक्शन लिया जाए और उसे समय रहते दुरूस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहरवासियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
जन सुनवाई में महापौर ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि वह अपने आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखें। नागरिक नालियों, नाले व सीवरेज में सोलिड वेस्ट न जाने दें, ताकि वह चौक न होकर निर्बाध निकासी कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चल रहा है। हमारा शहर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बने, इसके लिए अधिक से अधिक नागरिक अभियान के साथ जुड़े और अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व तथा विधायक जगमोहन आनंद के मार्गदर्शन में करनाल शहर में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनसे शहरवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं।
