पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय जीरो वेस्ट संस्थान की ओर बढ़ा आगे, स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने किया जागरूक।
करनाल 25 अगस्त

नगर निगम आयुक्त  डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत निगम क्षेत्र के चारो जोन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत सेक्टर-12 स्थित संडे सेल बाजार ग्राउण्ड, मीरा घाटी चौक, सेक्टर 7-8 डिवाईडर रोड तथा सदर बाजार इत्यादि क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान, सार्वजनिक व जन शौचालयों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, जीरो वेस्ट कार्यालयों को लेकर, बाजारों की साफ-सफाई तथा हरा व नीला डस्टबिन को लेकर चेंकिंग, डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण व कचरा पृथक्करण करने जैसी विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दौरा कर जीरो वेस्ट संस्थान को लेकर जागरूकता गतिविधि की। इस दौरान ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह ने कॉलेज स्टाफ तथा विद्यार्थियों को 5 प्रकार के डस्टबिन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस डस्टबिन में कौन सा कचरा डाला जाना है। इसके अतिरिक्त एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर जोर दिया गया। गतिविधि में कॉलेज के एन.एस.एस. व एन.सी.सी. के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जरनैल सिंह सहरावत मौजूद रहे। उन्होंने निगम की टीम को आश्वासन दिया कि कॉलेज को जीरो वेस्ट घोषित करने की ओर आगे बढ़ रहा है। अगले सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि निगम के मोटीवेटर डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण तथा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेने को लेकर रोजाना वार्ड का दौरा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नागरिकों को घरेलू खाद बनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें, इसकी भी अपील की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मार्केट में खाने-पीने के बाद वेस्ट सामान को डस्टबिन में डालने के बजाए उसे इधर-उधर गिरा देते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को स्वच्छता का महत्व समझते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद प्रत्येक वैंडर अपने पास हरे व नीले रंग का डस्टबिन रखे और उसमें गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करे। रात्रि में स्टाल बंद करते समय आस-पास सफाई करके जाएं। उन्होंने कहा कि शहर तभी स्वच्छ होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *