करनाल, 22 अगस्त : राजपूत सभा के महासचिव एडवोकेट बृजपाल राणा ने बताया की 23 अगस्त दिन शनिवार सुबह 11 बजे राजपूत सभा करनाल की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। कार्यकारिणी बैठक में बीते समय में सभा द्वारा समाज के द्वारा किए गए कार्यों पर मंथन होगा और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया की राजपूत सभा समाज हित में कार्य करती है, समाज के छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन से लेकर सभा द्वारा कई ऐसे आयाम स्थापित किए गए हैं जिनका अनुसरण दूसरी संस्थाओं ने भी किया है। पिछले दिनों सीईटी की परीक्षा में दूर से आए छात्र-छात्राओं के ठहरने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी जिसमें राजपूत सभा की ओर से एक अच्छा प्रयास किया गया। समाज सुधार के लिए जो भी सुझाव आते हैं उन पर विचार कर उन्हें अमलीजामा पहनाया जाता है।
