अंबाला 18, अगस्त-
जिला कल्याण अधिकारी अनू बंसल ने बताया कि डॉ बी आर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जोकि 31 जनवरी 2026 तक भरे जाएगें। उन्होनें बताया कि जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ बीआर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति योजना 2025-26 के लिए जो आवेदन किए जा रहें है, इसके तहत जिसमें अनुसूचित, टपरीवास एवं घूंमतू जाति के 10वीं  कक्षा, 12वीं कक्षा व स्नातक कक्षा के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 10वीं कक्षा में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग ए के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसी प्रकार से पिछडे वर्ग बी व सामान्य वर्ग से सम्बधिंत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 75 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों के लिए 80 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। कक्षा 12 वीं में अनुसूचित जाति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 75 प्रतिशत तथा स्नातक में अनुसूचित जाति के लिए ग्रामीण में 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों में 65 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
इस स्कीम के तहत ऑनलाईन सरल अन्त्योदय की वैबसाईट पर आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों में आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक की कॉपी, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 6 लाख से कम), वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र, मार्क शीट अनिवार्य हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *