रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
पिहोवा 13 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए प्रत्येक बच्चे में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे जोश के साथ समारोह को मनाने के लिए विभिन्न चयनित स्कूली बच्चों ने बुधवार को फुल ड्रैस में फाईनल रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य प्रस्तुतियों द्वारा अनाजमंडी पिहोवा में स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अंतिम अभ्यास किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने ध्वजारोहण करके राष्टï्रगान के साथ की तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार पूनम सोलंकी एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा उपस्थित थे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमोद कुमार विज विधायक पानीपत शहर बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। समारोह को सफलतापूर्वक ढंग से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2025 के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8:45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रंद्घाजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, 9 बजे  ध्वजारोहण तथा राष्टï्रीय धुन, 9:02 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मुख्य अतिथि का भाषण, 9:20 बजे  मार्च पास्ट, 9:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:30 बजे प्रशंसा पत्र तथा पारितोषिक वितरण तथा 11 बजे राष्टï्रगान होगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की 11 टीमों का चयन किया गया है। इनमें गुरु नानक देव अकादमी द्वारा समूहगान, सीडी पब्लिक स्कूल द्वारा हरियाणवी डांस, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा सिंदूर आप्रेशन पर कोरियोग्राफी, एजीएस स्कूल द्वारा समूहगान, एसडीएसएन स्कूल के बच्चों द्वारा पंजाबी गिद्दा, कम्बे्रज वल्र्ड स्कूल द्वारा सर्जीकल स्ट्राईक पर आधारित कोरियोग्राफी, बीएसएन स्कूल द्वारा हरियाणवी डांस, डीएवी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय द्वारा पंजाबी गिद्दा, गुरुकुल ज्योतिसर द्वारा मलखम, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय द्वारा राष्टï्रगान की  फाईनल रिहर्सल की गई।
इसी प्रकार मार्च पास्ट के लिए डीएवी कालेज पिहोवा की एनसीसी सीनियर विंग, गीता मॉडल स्कूल की स्काऊट की टीम, रा.क.व.मा.वि. पिहोवा की एनएसएस व गल्र्ज गाईड की टुकड़ी, डीएवी व.मा.वि. पिहोवा का फ्लैग मार्च, बाबा श्रवण नाथ व.मा.वि. पिहोवा के बैंड की टुकड़ी ने फाईनल रिहर्सल की। इस मौके पर बीएमएस ज्ञानदीप स्कूल, रा.क.व.मा.वि. पिहोवा, पंडित अनंत राम स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन पिहोवा, गुरू नानक देव अकादमी, गीता मॉडल स्कूल, सीडी पब्लिक स्कूल, एसडीएमएन पिहोवा द्वारा पीटी शो की रिहर्सल की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूलों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे। फाईनल रिहर्सल में मंच का संचालन नित्यानंद शास्त्री ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *