फरीदाबाद के पन्हैड़ा खुर्द में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम चांदनी था और वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की रहने वाली थी। पति जगदीश से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।

 फरीदाबाद। फरीदाबाद के पन्हैड़ा खुर्द में एक महिला ने अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद होना बताया गया है।

थाना छांयसा पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के दाऊ जी गांव का रहने वाला जगदीश पन्हैड़ा खुर्द में कर्मवीर के मकान में किराये पर रहता था। पत्नी चांदनी और पति जगदीश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया गया कि पति अपनी पत्नी से नाराज होकर बच्चों को लेकर गांव चला गया। पत्नी घर पर अकेली थी। उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, ग्रामीणों ने थाना छांयसा पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया है। परिजनों को सूचना देकर बादशाह खान अस्पताल बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *