फरीदाबाद। लालच में आकर 15 साल पुराने कर्मचारी ने अपने मालिक के रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। लेकिन पुलिस को कर्मचारी की मनगढ़ंत कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। जब उन्होंने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल डाला। क्राइम ब्रांच 30 ने आठ अगस्त को हुई मुजेसर में हुई लूट के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर 15 निवासी उद्योगपति हरीश बरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी एक कंपनी मुजेसर क्षेत्र में एसएस ब्राइट स्टील के नाम से है। उनके यहां राजदत करीब 15 साल से नौकरी करता था। आठ अगस्त को उसे बैंक भेजकर करीब एक लाख 95 हजार रुपए निकालकर लाने के लिए कहा था

वह पैसे निकालकर ला रहा था तो पावर हाउस के पास उसने लूट होने की सूचना दी। उनका शक था कि कर्मचारी ने ही उनके रुपये हड़पे हैं। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच 30 ने जब जांच शुरू की तो कर्मचारी उनके सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया। उसने लूट की कहानी तो बना दी। लेकिन लूट कितने लोगों ने की। उनकी बाइक का नंबर क्या था।

इसको लेकर कोई स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पाया। वहीं आरोपित ने जहां पर लूट की घटना बताई थी। वहां पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की।

अपना राज खुलता देखा राजदत ने सब कुछ उगल लिया। उसने कहा कि रुपये को लेकर उसके मन में लालच आ गया था। उसको लगा कि लूट की कहानी पर सभी विश्वास कर लेंगे। आरोपित को कोर्ट में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *