अंबाला। छावनी स्थित लघु सचिवालय के तहसील कार्यालय परिसर में शराब के नशे में झूमते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो व्यक्ति पंजाबी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति टेबल पर शराब के पैग बनाता दिख रहा है
टेबल पर देसी शराब की बोतल, पकोड़े, जरदे का पैकेट और सिगरेट की डिब्बी भी साफ दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति ने शराब से भरा ग्लास हाथ में लिया है और दोनों पंजाबी गीत, तू नहीं बोल दी रका नी तू नहीं बोल दी तेरे च” तेरा च” तेरा यार बोलदा…. पर खूब नाच रहे हैं। वायरल वीडियो में तीसरा व्यक्ति टेबल पर इन दोनों के लिए पैग बनाता हुआ भी नजर आ रहा है।
टेबल पर देसी शराब की बोतल, पकोड़े, जरदे का पैकेट और सिगरेट की डिब्बी भी साफ दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति ने शराब से भरा ग्लास हाथ में लिया है और दोनों पंजाबी गीत, तू नहीं बोल दी रका नी तू नहीं बोल दी तेरे च” तेरा च” तेरा यार बोलदा…. पर खूब नाच रहे हैं। वायरल वीडियो में तीसरा व्यक्ति टेबल पर इन दोनों के लिए पैग बनाता हुआ भी नजर आ रहा है।

किस कमरे की वीडियो और कितनी पुरानी? जांच का विषय

वायरल वीडियो जहां बनी वह कमरा नंबर 117 बताया जा रहा है जोकि पटवारी सहायक का कार्यालय है, पर दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। क्योंकि तहसील में ऐसे मिलते-जुलते कई कमरे एक जैसे हैं। वीडियो कितनी पुरानी है, इसका भी फिलहाल कोई सटीक अनुमान नहीं है।

छावनी तहसील में बोलती है प्राइवेट पर्सन की तूती

छावनी तहसील कार्यालय में प्राइवेट पर्सन का इतना रुतबा है कि कोई आजतक इनका कुछ नहीं बिगाड़ सका। 2005 में पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी ओंकार नाथी ने इसकी शिकायत तत्कालीन विधायक से की थी और विधायक ने कार्रवाई के आदेश अधिकारियों को दिए थे।

इसके बाद वर्ष 2021 में नाथी ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत की थी। विज ने तत्कालीन जीएम और आरटीए सचिव को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इतने सब के बावजूद आजतक इन प्राइवेट पर्सन की छावनी तहसील से एंट्री बंद नहीं हुई और आज भी इनकी यहां तूती बोलती है।

मुझ जैसे को ये 2-2 हजार के नोट से तोले दें तो भी इनकी गड्डी खत्म नहीं हों

पटवारखाने में बाहरी लोग इंद्राज (कागजों में रिकॉर्ड दर्ज) कर रहे हैं। मंत्री जी, यदि यह लोग मुझ जैसे व्यक्ति को दो-दो हजार रुपये के नोटों में तोल दें तो भी इनके पास नोट खत्म नहीं होंगे। यदि मैं गलत हूं तो मेरे खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। मेरी बात की पुष्टि के लिए पटवारखाने के रिकार्ड में किए गए इंद्राज की लिखाई की जांच करवा लें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सारे के सारे इंतकाल पर इन्हीं की लिखाई मिलेगी।

गृहमंत्री अनिल विज ने पास 14 जून 2021 को कुछ इसी अंदाज में पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने शिकायत दी थी। मंत्री विज ने भी इस पर तुरंत एक्शन लिया था और। आरटीए सचिव गौरी मिड्डा व रोडवेज जीएम मुनीष सहगल को जांच के निर्देश दिए। साथ ही ओंकार नाथी को भी साथ ले जाने के लिए कहा।

ट्रू कॉलर में नाम लिखा था पटवारी बीर सिंह

अधिकारियों की जांच में हलका बब्याल के पटवारखाना में बाहरी व्यक्ति बीर सिंह टहलते हुए मिले थे। नाथी ने उनकी तरफ इशारा किया। इन्हें रोककर जीएम मुनीष सहगल ने पूछा था कि आप यहां क्या कर रहे हैं। बीर सिंह ने बताया कि वह यहां प्रापर्टी डीलरों का काम करवाने आता हूं। इसके बाद उसका जब फोन जांचा गया तो ट्रू कॉलर में बीर सिंह पटवारी नाम आया।

यह देखकर जीएम भी हैरान थे कि बाहरी व्यक्ति के नाम के आगे पटवारी लिखा आ रहा है। इसी दौरान पिलखनी हलके के पटवारखाने से रिटायर्ड कानूनगो हाकम सिंह के साथ बाहरी व्यक्ति रामबीर सरकारी रजिस्टर हाथ में लिए काम कर रहा था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *