हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल के बाद अब कुरुक्षेत्र के पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के करीब जाने को लेकर कांग्रेसी वर्करों और पुलिस के बीच हलकी झड़प हुई। पुलिस ने धक्का देकर कांग्रेसी समर्थकों को वहां से दूर खदेड़ा। वहीं पानीपत में पुलिस कर्मी ने भारत जोड़ो यात्रा की गाड़ी तोड़ दी। वहां यात्रा की पिकअप गाड़ी पर VVIP पास लगा हुआ था। जिसकी वजह से जाम लगा हुआ था।

इससे पहले राहुल गांधी ने बहु समाना में प्रेस कान्फ्रेंस की। यहां राहुल ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों का संगठन है। वहीं RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं।

पानीपत में पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा।
पानीपत में पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा।

प्रेस कान्फ्रेंस में बोले राहुल- कांग्रेस की तपस्या की कमी पूरी कर रहा
इससे पहले दोपहर में करनाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। पूजा 2 तरीके की होती है। नॉर्मली पूजा भगवान के पास जाकर होती है। RSS की पूजा अलग है।

वह चाहता है कि जबरन उनकी पूजा हो। मोदी जी चाहते हैं कि जबरन उनकी पूजा हो। देश में सब लोग उनकी पूजा करें। उसका रिस्पॉन्स तपस्या ही हो सकती है। कांग्रेस की तपस्या में कमी हो गई थी, यात्रा से उसे पूरा कर रहे हैं।

पढ़िए प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल से हुए सवाल और उनके जवाब….

सवाल: पानीपत में मंच से कहा गया कि यहां से दिल्ली की सरकार तय होगी। करनाल में कहा गया कि यह यात्रा वोटों के लिए नहीं है। क्या यह यात्रा जन आंदोलन है या राजनीतिक यात्रा। 30 जनवरी के बाद यात्रा का टेक अवे क्या होगा?

राहुल गांधी : यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे डर और धर्म-जाति के नाम पर बांटने की नीति के खिलाफ है। यह यात्रा एक तपस्या है। इससे राजनीतिक फायदा या नुकसान के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यात्रा के 3 लक्ष्य हैं। भारत जोड़ो, डर के खिलाफ खड़े हो।

दूसरा मुद्दा हिंदुस्तान में आर्थिक असमानता हो रही है। जिसमें सारा धन, मीडिया और दूसरे इंस्टीट्यूशंस 3-4 लोगों के हाथ में हैं। उससे भयंकर बेरोजगारी हो रही है।

सवाल : अगली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से CM का चेहरा कौन होंगे?

राहुल गांधी : मैंने कई बार कहा कि हमारा लक्ष्य यात्रा का है। इसे डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। यात्रा को नहीं दिखाया जा रहा है।

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के साथ बैठे कांग्रेसी नेता।
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के साथ बैठे कांग्रेसी नेता।

सवाल : आप लगातार कह रहे हैं कि डर और नफरत का माहौल है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी लड़के का एनकाउंटर कर दिया गया। इंटरनेशनल एक्टिविस्ट सोनी शौरी की बिजली काट दी गई?।

जवाब : मेरे सामने जो सवाल रखे हैं, क्या वह नरेंद्र मोदी के सामने रख सकते हैं?। प्रधानमंत्री जी ने कितने प्रेस कान्फ्रेंस किए, जहां पर कोई पत्रकार उनसे सवाल पूछ सके। देश की जनता को बांटकर उनमें नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू-मुस्लिम और अलग-अलग जाति के लोगों को लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कभी ऐसा नहीं कहा। छत्तीसगढ़ में जो बताया, उसे देखेंगे और अगर बोल सकता हूं तो मैं बोलूंगा और पर्सनली राय भी रखूंगा। यात्रा के बाद में खुद वहां जाऊंगा और कमी हो तो उसे सुधारूंगा।

यात्रा के दौरान राहुल को उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर भेंट की गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *