देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने बीते साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया। खासतौर पर कारों की बिक्री रिकॉर्ड 34.31 लाख के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, दिसंबर महीने में रिटेल वाहनों की कुल बिक्री में 5.40% की गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के गुरुवार इसके आंकड़े जारी किए।

फाडा के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “अक्टूबर और नवंबर में त्योहारी सीजन के दौरान वाहनों की अच्छी-खासी बिक्री होने के बाद दिसंबर माह में थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई है। महंगाई बढ़ने, ग्रामीण बाजारों में रौनक पूरी तरह से नहीं लौटने की वजह से टू व्हीलर की बिक्री घटी है। इससे बीते माह वाहनों की ओवरऑल बिक्री प्रभावित हुई है।”

2022 में वाहनों की रिटेल बिक्री 15.28% बढ़ी

  • 2022 में वाहनों की बिक्री 15.28% बढ़कर 2,11,20,441 पर पहुंच गई। 2021 में 1,83,21,760 व्हीकल बिके थे।
  • पिछले साल 2022 में कारों की बिक्री 34,31,497 पर पहुंच गई, जो 2021 के 29,49,182 से 16.35% ज्यादा है।
  • साल 2022 में टू-व्हीलर की बिक्री 13.37% बढ़कर 1,53,88,062 हो गई। 2021 में 1,35,73,682 टू व्हीलर बिके थे।

दिसंबर 2022 में बिक्री में 5.40% की गिरावट

  • दिसंबर 2022 में कुल 16,22317 व्हीकल बिके। ये 2021 में बिके 1714942 व्हीकल्स की तुलना में 5.40% कम है।
  • बीते साल दिसंबर 2022 में 2,80,016 कारें बिकीं जो 2021 में बिकीं 2,58,921 कारों की तुलना में 8.15% ज्यादा है।
  • दिसंबर में टू-व्हीलर की बिक्री 11.19% घटकर 11,33,138 रह गई। दिसंबर 2021 में 12,75,894 टू-व्हीलर बिके थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *