*उदघाटन की तिथि निर्धारित होते ही एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा –  अनिल विज*

*अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडानें प्रारंभिक स्तर पर शुरू होंगी – विज*

*हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा के अन्य जगहों से अंबाला की कनैक्टिविटी सीधी है – विज*

*अंबाला एयरपोर्ट के संचालित होने से आसपास के उद्योगों व उद्यमियों सहित यात्रियों को मिलेगा लाभ- विज*

*अंबाला छावनी के एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू करने के लिए प्रारंभिक स्तर पर कार्यवाही की जा रही-विज*

चण्डीगढ, 1 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है और उदघाटन की तिथि निर्धारित होते ही एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडानें प्रारंभिक स्तर पर शुरू होंगी।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

श्री विज ने कहा कि ‘‘अंबाला छावनी का एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी की कृपा से बना है क्योंकि इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सेना की जमीन की आवश्यकता थी और यह जमीन केन््रदीय रक्षा मंत्री ने ही दिलवाई है। इसलिए मैंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया था कि अंबाला का एयरपोर्ट आपकी बदौलत से बना है अतः आप ही इस एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे’’।

श्री विज ने कहा कि अंबाला के एयरपोर्ट का उदघाटन भी 15 अगस्त के आसपास करने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रक्षा मंत्री को पत्राचार किया गया है ताकि दोनों की तरफ से एक ही तिथि तय हो पाए क्योंकि इस कार्यक्रम में दोनों का उपस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैसे ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा तिथि की सहमति हो जाती है तो उस तिथि को एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा और उडान आरंभ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट में नागरिक उडडयन के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए है तथा अंबाला छावनी में एयरपोर्ट लगभग तैयार है। श्री विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां पर रेलवे का जंक्शन है और चारों तरफ से सडकें यहां पर आती है। अंबाला छावनी की कनैक्टिविटी हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अन्य जगहों से सीधी है। अंबाला की कनैक्टिविटी अंबाला के साइंस उद्योग, जगाधरी के मैटल उद्योग, पानीपत व गुरूग्राम से आने में सीधी है इसलिए यह काफी कामयाब एयरपोर्ट रहने वाला है।

श्री विज ने बताया कि केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री का पत्र भी उन्हें मिल चुका है कि यहां से तीन एयरलाईंस मंजूर कर दी गई है। इसके अलावा, अन्य एयरलाईंस भी अंबाला छावनी से उडान भरने के लिए स्वीकृति मांग रही है। केन्द्रीय उडडयन मंत्री के पत्र के अनुसार अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडान शुरू की जाएगी।

अंबाला छावनी एयरपोर्ट से कार्गों सेवा शुरू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है कि यहां के व्यापारी व प्रतिनिधिमंडल की मांग आ रही है कि अंबाला छावनी से कांर्गोे एयरलाईन भी शुरू की जाए क्योंकि अंबाला छावनी की एयर पटटी पर बडे से बडा जहाज उतर सकता है। इसलिए यहां से कार्गों एयरलाईन को शुरू किया जाए।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अंबाला में साइंस उद्योग, साहा का उद्योग, अंबाला की कपडा मार्किट, हिमाचल प्रदेश का सेब इत्यादि उत्पादों को भेजने के लिए यह नजदीकी एयरपोर्ट रहेगा। अतः कांर्गो के यहां सफल होने की पूरी संभावना है और इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है जोकि अधिकृत की जा सकती है। कार्गो की कार्यवाही अभी प्रारंभिक स्तर पर है और इसके लिए श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्राचार किया गया है और वे इस बारे में जल्द ही केन्द्रीय मंत्री से मिलने वाले हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *