राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज करनाल में चल रही है। यात्रा गांव कोहंड से सवा 2 घंटे की देरी से शुरू होकर कुटैल पहुंच चुकी है। यहां पर लंच ब्रैक चल रहा है। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिर से यात्रा मधुबन से शुरू होगी। इससे पहले राहुल गांधी बीच में एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे यात्रा परल में एक ढाबा पर टी ब्रैक के लिए रुकी, जहां पर राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी डॉग लव भी नजर आया। पुलिस की डॉग स्क्वायड उनकी सुरक्षा के लिए पहुंची तो वह मधुबन पुलिस के स्मार्ट डॉग को पकड़कर चलने लगे।

किरण चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किरण चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता MLA किरण चौधरी को चोट लग गई। वह यात्रा में चलते वक्त फिसल गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करनाल में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने कपड़े उतारकर राहुल का स्वागत किया।
करनाल में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने कपड़े उतारकर राहुल का स्वागत किया।

बसताड़ा टोल पर किसानों से मिले

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की। करीब 2 मिनट तक राहुल किसानों के बीच रहे। इस दौरान उनसे किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की। किसान समय सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी दो मांगे रखी है। इसमें एक गन्ने का उचित भाव व दूसरी एमएसपी की गारंटी। राहुल गांधी ने दोनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले साल हुए लाठीचार्ज की भी जानकारी राहुल गांधी को दी। राहुल ने यात्रा की शुरूआत बच्चों से मुलाकात के साथ की।

करनाल में राहुल गांधी 24 किमी पैदल यात्रा करेंगे। बीच में वह एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के चलते देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि अब जाम खुल गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *