चंडीगढ़/अंबाला 26, जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम अम्बाला छावनी विधानसभा के बूथों पर प्रसारण होगा और विधानसभा के बूथ नंबर अनुसार सरल ऐप पर इन कार्यक्रमों को अपलोड करना है।
श्री विज आज मन की बात कार्यक्रम को लेकर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को अपने आवास पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 27 जुलाई को प्रसारित होगा, जिसे हर बूथ स्तर पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के दिल में बसते हैं। उनकी मन की बात, देशवासी सुनते हैं और आत्मसात भी करते हैं। यह सौभाग्य का विषय है कि मन की बात के 124वें एपिसोड का प्रसारण 27 जुलाई को होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह मन की बात कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें। मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता, नरेश शर्मा, आरती सहगल, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, पार्षद रेणु चौहान, पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *