करनाल में आयोजित महराज दक्ष प्रजापति जयंती के समारोह में पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद
करनाल, 27 जुलाई-
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद रविवार को करनाल की प्रजापत चौपाल में आयोजित महाराज दक्ष प्रजापति जयंती के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति सृष्टि के महान सृजनकर्ता, यज्ञ के प्रवर्तक और धर्म के संरक्षक थे। उनका जीवन संस्कार, त्याग और सत्य का प्रतीक है।  उन्होंने समाज को सद्मार्ग दिखाया और यज्ञ, तप व धर्म के माध्यम से मानवता को उच्च आदर्शों से जोड़ा। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और धर्म, संस्कृति व समाज कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने सभी को महराज दक्ष प्रजापति जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज से लाखों वर्ष पहले प्रजापति ब्रह्मा ने पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि) के प्रयोग से सृष्टि की रचना की थी। ब्रह्मा जी के बेटे दक्ष प्रजापति ने भी इन्हीं पंच तत्वों का इस्तेमाल करके बर्तनों की कलाकारी की। इस प्रकार मनुष्यों में सबसे पहले कलाकार महाराजा दक्ष प्रजापति ही थे। उन्होंने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति का जीवन त्याग, तपस्या, श्रम और सृजन का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज को संगठित रहने, आत्मनिर्भर बनने और संस्कारों से युक्त जीवन जीने का संदेश देते हैं।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पार्षद भूपेंद्र, पार्षद सुभाष काम्बोज, प्रधान रामकुमार, महासचिव महिंद्र सरोहा, सचिन प्रजापत, नाथीराम, ओमप्रकाश, पदम्, सुरेंद्र, कृष्ण, जय भगवान, बलबीर, सुनील सहित समाज के अनेक गणमान्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *