सरकार ने निशुल्क बस सेवा शुरू करके परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया
सरकार की इस अनूठी पहल का परिक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने की सराहना
परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, डीसी, एसपी ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया दौरा
करनाल, 26 जुलाई-  
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दो दिवसीय सीईटी परीक्षा हरियाणा सरकार के कुशल प्रबंधन व बेहतरीन व्यवस्था को देखते हुए युवाओं के लिए एक उत्सव के रूप में बदल गई है। इस वर्ष युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर परीक्षार्थियों के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार दिन के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जोकि एक अनूठी पहल है। इसको लेकर अभिभावक हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते खूब दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अबकी बार सीईटी की परीक्षा के लिए सेंटर तक बच्चों को पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है और हमें चिंता से मुक्त कर दिया है। जबकि पहले अभिभावक को यह टेंशन हो जाती थी कि बच्चों को सीईटी की परीक्षा के लिए सेंटर तक कैसे पहुंचाएं। अधिकतर अभिभावक तो अपने निजी साधनों से मोटरसाईकिल, स्कूटर, कार इत्यादि की व्यवस्था के लिए कई दिन पहले ही प्रबंध करने में जुट जाते थे और कई गरीब अभिभावक ऑटो, टैम्पो व सरकारी बसों में धक्के खाते हुए सेंटर तक पहुंचने का प्रयास करते थे और कई बार तो साधनों के अभाव में कुछ बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अबकी सरकार ने सीईटी परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा अपने जिले से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जो जिम्मेदारी ली है। इससे परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी एक उत्सव का माहौल है। खासकर महिला परीक्षार्थियों के अभिभावकों के चेहरे पर अलग ही तरह की मुस्कान झलक रही थी। क्योंकि सरकार द्वारा न केवल महिला परीक्षार्थी के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर सीईटी की परीक्षा को लेकर पहली बार जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी धर्मशालाओं में परीक्षार्थियों के लिए रात्रि ठहराव, खाने पीने की व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया। इतना ही नहीं धर्मशालाओं में ठहरे परीक्षार्थियों को सामाजिक संस्थाओं के लोग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहे थे।
जींद जिला के जुलाना कस्बे से आई रचना से जब सीईटी की परीक्षा के बारे में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि पहली बार हरियाणा सरकार की ओर से ऐसी व्यवस्था देखने को मिली है कि हमें घर से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा सरकार ने संभाला है। जैसे ही हम करनाल जिला में प्रवेश किया तुरंत ही हमारे परीक्षा केंद्र के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोकल स्तर पर बस तैयार मिली। कुछ ही समय के बाद हम अपने निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र के पास पहुंच गए। हमें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। साथ में आए रचना के पिता विक्रमजीत भी नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा करवाई गई व्यवस्था को लेकर खुश नजर आए और बार-बार धन्यवाद कर रहे थे। इसी प्रकार से जींद जिले के गांव बिशनपुरा के मनीष टांक व ज्योति टांक ने भी सीईटी की परीक्षा को लेकर सरकार की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि सरकार के इस प्रकार के प्रबंधों को देखते हुए अबकी बार जिन बच्चों ने सीईटी के लिए आवेदन किया था, उनमें से शत-प्रतिशत बच्चे परीक्षा में भागिदारी सुनिश्चित करते दिखाई दे रहे हैं। सरकार की बिना पर्ची बिना खर्ची पॉलिसी से भी युवाओं में सरकार की पारदर्शिता की सोच पर विश्वास बढ़ा है और बच्चे निरंतर अपनी परीक्षा को लेकर कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। जींद जिला से सीईटी की परीक्षा के लिए आई सोनिया, अंकित व साक्षी ने भी व्यवस्था को लेकर तथा स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के प्रबंधों की सराहना की।

डायल 112 पर परीक्षार्थी ने दी सूचना, टीम ने परीक्षार्थी को पहुंचाया परीक्षा केंद्र पर
डायल 112 पर एक इवेंट 8951186 प्राप्त हुआ जिसमें कॉलर ने बताया की उसकी मोटरसाइकिल अनबैलेंस होकर गांव हेमदा के पास सडक़ से नीचे गिर गई है जो इस इवेंट पर ईआरवी 429 तुरंत मौके पर पहुंची जो कॉलर ने ईआरवी को बताया की वो भाई -बहन नरवाना से करनाल सीईटी का एग्जाम देने जा रहे थे जो उनकी मोटरसाइकिल अनबैलेंस होकर सडक़ किनारे गिर गई है जो ईआरवी 429 ने तुरंत इंजर्ड लडक़े को सिविल अस्पताल करनाल में उपचार हेतु एडमिट करवाया और उसकी बहन को सीईटी के एग्जाम के लिए एसपीएस स्कूल करनाल में समय पर छोड़ दिया।
डायल 112 पर प्रीति, कोमल, आंचल ने दी सूचना कि रेलगाड़ी की देरी से नहीं पहुंच पाउंगी परीक्षा केंद्र, टीम ने लोकेशन मंगवाकर परीक्षार्थियों से किया संपर्क, पहुंचाया कुरूक्षेत्र जिला के परीक्षा केंद्र पर
डायल 112 पर प्रीति, कोमल, आंचल ने दी सूचना कि रेलगाड़ी तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर रूक गई है। जिसके कारण हमें समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने परीक्षार्थियों से लोकेशन मंगवाई और संपर्क साधा और उनको अपनी गाड़ी में बिठाकर कुरूक्षेत्र जिला में आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा के लिए तीनों लड़कियों को उनके अलग-अलग परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का काम किया। इसके लिए तीनों लड़कियों ने डायल 112 टीम का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *