पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शहर के तीर्थों के दर्शन के लिए बस सेवा को दी हरी झंडी, कुछ समय बाद तीर्थ भ्रमण के लिए शुरू की जाएगी शैटल बस सेवा, पर्यटक सूचना केंद्र नंदा स्मारक से सुबह 8:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक मिलेगी बस सेवा

सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र।  हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को थानेसर शहर के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। इस बस को पूरी तरह रैप किया गया है। इससे बस को भव्य स्वरूप मिला है। इतना ही नहीं आने वाले समय में तीर्थ भ्रमण के लिए शैटल बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कुरुक्षेत्र दर्शन बस को स्थानीय तीर्थों के भ्रमण हेतु हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा कई वर्ष पहले शुरू किया गया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा को तीर्थों के हिसाब से अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थानेसर शहर के तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए केडीबी द्वारा जो बस सेवा शुरू की है वह सराहनीय कदम है। इससे कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और तीर्थों के आस-पास लोगों को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी। इन प्रयासों के सफल होने के बाद केडीबी द्वारा एक या दो बसों की शैटल सेवा भी शुरू की जाएगी। यह बस सुबह 8:30 बजे से लेकर सांय 4:30 बजे तक चलेगी और थानेसर शहर के पवित्र तीर्थों के दर्शन करवाएगी।
केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा को अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है। इस 48 कोस के सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए विशेष बस शुरू की जा रही है। केडीबी का प्रयास है कि पर्यटकों को प्रत्येक तीर्थ के दर्शन करवाए जाए और पर्यटक अपने समय अनुसार दर्शन करे इसलिए तीर्थों के दर्शन करवाने के लिए अलग-अलग चरण भी तय किए गए है।
केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा के तहत अब चिटटा मंदिर ब्रह्मसरोवर, गीता ज्ञानम संस्थान, छठी पातशाही, इस्कॉन मंदिर, ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी सहित ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर जैसे तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इन स्थानीय तीर्थों के दर्शन करवाने में करीब 2 घंटे का समय लगेगा। इन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए गाइड की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए सभी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आभारी रहेंगे। इस मौके पर केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, डा. एमके मोदगिल, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरूला, पंडित अनिल गौतम, एडवोकेट जसबीर सिंह, सैल्फ हैल्प गु्रप से ममता सहित आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *