करनाल 23 जुलाई । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस विभाग के सौजन्य से असंध रोड पर चलान ड्राइव व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  डा. इरम हसन ने बताया कि हालसा, पंचकूला के आदेशानुसार कैंपेन ’रोड रूल्स, लाइफ टूलस’ के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों सहित स्कूल व कॉलेजों मे जागरूकता शिविरों व चालान ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी मे आज गांव मूनक के राजकीय उच्च विद्यालय व पी एम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पी एल वी अज्ञा ने इंस्पेक्टर रोशन लाल, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की टीम के साथ राजकीय उच्च विद्यालय व पी एम  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित स्टाफ व विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *