करनाल 23 जुलाई । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पहचान सोसायटी के प्रैजिडेंट कृष्ण कुमार के सौजन्य से ओ पी एस स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल में पहुंचने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  डा. इरम हसन का स्वागत प्रधानाचार्य डा. जसजीत सूद , पहचान सोसायटी के प्रैजिडेंट कृष्ण कुमार व स्टाफ  ने किया।
इस मौके पर  इनकम टैक्स  डिप्टी कमिश्नर डा. अमन बिस्ला भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नेशन बिल्डिंग बारे जागरूक किया व उनके प्रश्नों के जवाब दिए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पॉक्सो व यातायात नियमों बारे जानकारी दी और उनके प्रश्नों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कक्षा दसवीं व बारहवीं और स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। सीजेएम ने  प्रधानाचार्य डा. जसजीत सूद व पहचान सोसायटी के प्रैजिडेंट श्री कृष्ण कुमार द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *