कैथल के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को हरियाणा सरकार ने पशुधन बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया है। अब उनके स्थान पर कुरुक्षेत्र से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर पशुधन बोर्ड के नए चेयरमैन होंगे।

रणधीर गोलन का दिसंबर तक ही कार्यकाल था। जो नए साल में खत्म हो चुका है। सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने की बजाय धर्मबीर मिर्जापुर को नया चेयरमैन बनाने का फैसला लिया।

पशुधन बोर्ड के अलावा अरविंद यादव को हरियाणा पर्यटन निगम और सुमित राणा को हरियाणा बीज विकास निगम का चेयरमैन लगाया गया है।

धर्मवीर मिर्जापुर को नया चेयरमैन बनाने का लेटर…

पंचायत चुनाव के दौरान विवादों में रहे थे गोलन
पिछले महीने ही विधायक रणधीर गोलन काफी विवादों में रहे हैं। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद उन्होंने एक विशेष जाति पर टिप्पणी भी की थी। जिस कारण से उनका काफी विरोध भी हुआ है। अब सरकार ने उनका कार्यकाल न बढ़ाते हुए धर्मबीर को पशुधन बोर्ड का चेयरमैन बनाया है। सरकार को डर था कि अगर गोलन कुर्सी पर रहे तो अगले चुनावों में नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

BJP से टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़े
वहीं, गोलन पशुधन बोर्ड का चेयरमैन बनने से पहले टूरिस्ट विभाग के चैयरमैन भी रह चुके हैं। गोलन ने 2019 के विधानसभा के चुनाव पूंडरी हल्का से भाजपा का टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 12 हजार से अधिक मतों से जीत प्राप्त की थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *