राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस वक्त यात्रा पानीपत में चल रही है। राहुल गांधी की यात्रा कुराड़ गांव से शुरू हुई। जिसके बाद वह उग्राखेड़ी गांव तक पहुंच गए हैं। इस दौरान भी राहुल गांधी टी शर्ट पहनकर ही चल रहे हैं।

यात्रा आज करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। यात्रा 6 बजे शुरू होनी थी, लेकिन राहुल गांधी समय पर दिल्ली से नहीं आ सके। साढ़े 8 बजे राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की।

यहां के बाद राहुल की पैदल-पैदल यात्रा सनौली रोड, बबैल नाका से होते हुए संजय चौक तक पहुंचेगी। यहां से गाड़ी में आगे रवाना होंगे। पानीपत में वह कुल 13KM पैदल चलेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे हुड्‌डा ग्राउंड में जनसभा होगी।

कल शाम सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गए राहुल गांधी
इससे पहले यात्रा ने देर शाम UP बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया। पानीपत के सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में यात्रा रातभर ठहरी। हालांकि राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सनौली खुर्द में रात को नहीं रुके।

ये है राहुल गांधी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
राहुल की पैदल यात्रा निंबरी, उग्राखेड़ी, मार्बल मार्केट, बबैल नाका, शिव चौक, भीम गौडा मंदिर चौक और फिर संजय चौक पहुंचेगी। यह सभी एक ही रूट सनौली रोड पर है। इस दौरान रास्ते में 6 जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। जहां उनका चलते-चलते स्वागत होंगे। बताया जा रहा है कि इस 13 किलोमीटर के रास्ते को करीब 5 घंटे में पूरा किया जाएगा। 11 बजे यात्रा संजय चौक पहुंचेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *