करनाल, 11 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस विभाग के सौजन्य से जिला ए.डी.आर. सेंटर में पुलिसकर्मियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि  कैम्पेन ‘रोड रूल्स, लाइफ टूल्स’ के अंतर्गत नियुक्त टीम द्वारा जनहित में प्रदान की गई सेवाओं के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवाएं जनहित में देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह  ‘रोड रूल्स, लाइफ टूल्स’ के अंतर्गत पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल व पूजा व पुलिस टीम के सदस्यों  राजेश लता, रोशन लाल, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल गिरी, संजीव,  सुनील, रणधीर, रामफल, अजय कुमार, जयकिशोर व सुभाष के सौजन्य से जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *