हरियाणा में हिसार के आजाद नगर में पॉलिथीन में मिले दोनों भ्रूण का आज सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को पकड़ने के लिए सबसे पहले आजादनगर में ट्रैफिक लाइट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी खंगालेगी।

क्षत विक्षत मिले थे भ्रूण
आजादनगर नहर पर बुधवार पॉलिथीन में दो भ्रूण मिले। इन्हें सबसे पहले बरवाला के युवकों ने देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों अलग अलग थोड़ी दूरी पर पड़े थे। आरोपी इन्हें नहर में फेंकना चाहते थे, लेकिन हड़बड़ाहट में सड़क पर ही फेंक गए। जिससे कि दो भ्रूण क्षत विक्षत हो गए। दोनों भ्रूण 15 से 20 सप्ताह के हैं और संदेह जताया जा रहा है कि जुड़वा हैं।

15 दिन पहले भगाना गांव से मिला
15 दिन पहले गांव भगाना में सात माह का भ्रूण पड़ा मिला था। उस मामले में सदर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में तीन संदिग्ध महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। डीएनए जांच को लेकर सैंपल लिए हैं, मगर 15 दिन बाद भी अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।

इस सफेद लिफाफे में लिपटे मिले भ्रूण।
इस सफेद लिफाफे में लिपटे मिले भ्रूण।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *