करनाल, 7 जुलाई ।   उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त हरियाणा के 1 लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है तथा 1 लाख 80 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय की लाभार्थी व वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत वाले उपभोक्ता है, वो  इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पहले 2 किलोवाट तक 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से 60 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। अगले 1 किलोवाट यानी की 2 से 3 किलोवाट तक रूप टॉप सिस्टम लगवाने पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह से अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है जिसके द्वारा समाज की गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो जाएगा। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल द्वारा किया जाता है तो वह बिजली के खाते में जाएगा जिसका भुगतान सरकार द्वारा उक्त मकान मालिक को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में लाभकारी होगी। योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।
योजना के बारे में इन अधिकारियों से करें सम्पर्क
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाए। इसके अलावा उपमंडल अधिकारी परिचालन शहरी परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9354761641, उपमंडल अधिकारी परिचालन मॉडल टाउन परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9354761625, उपमंडल अधिकारी परिचालन अर्ध-शहरी परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9354761643, उपमंडल अधिकारी परिचालन नेवल परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9315457382, उपमंडल अधिकारी परिचालन राम नगर परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9354761640, उपमंडल अधिकारी परिचालन मेरठ रोड़ परिमंडल करनाल के मोबाईल नम्बर:9354761634 पर भी जानकारी ले सकतें है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *