11 जुलाई से जिला के सिविल अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चलाया जाएगा अभियान

करनाल 7 जुलाई।    सिविल सर्जन, डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान के तहत 11 जुलाई से जिला के सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आँखों की जांच के हिसाब से चश्मों का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। यह कार्यक्रम दृष्टिहीनता को खत्म करने के लिए उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान के अन्तर्गत’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आँखों के नंबर की जांच सिविल अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर की जा रही है।
उन्होंने  बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टिहीनता को पूरी तरह से मिटाना है तथा आगे भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *