करनाल, 7 जुलाई । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रताप पब्लिक स्कूल मे कैंपेन शिक्षा का हक व रोड रूलस, लाइफ टूलस के अंतर्गत कानूनी सारक्षता शिविर का आयोजन किया गया। जहां पहुंचने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन का स्वागत प्रधानाचार्य डा. पूजा, वाइस प्रेजिडेंट दीपिका भाटिया व सचिव संजय भाटिया द्वारा किया गया
इस दौरान सीजेएम इरम हसन ने प्रताप पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया।उन्होंने दसवीं व बारहवीं 80 व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र व देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने कैम्पेन रोड रूलस, लाइफ से अवगत करवाया और बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया। इस मौका पर सीजेएम ने यातायात नियमों व मुफ्त कानूनी सेवाओं विषय पर क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मान किया गया।
इसी कड़ी में कैम्पेन रोड रूलस, लाइफ टूलस के अंतर्गत सेक्टर-6 में पैरा लिगल वालंटियर पूजा व अज्ञा पाल ने इंस्पेक्टर रोशन लाल, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार व टीम के साथ चालान ड्राइव का आयोजन किया व जनसाधारण को यातायात नियमों का करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने जन साधारण को 12 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी भी दी और अदालत में लंबित मुकदमों व चालानों का भुगतान नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने बारे जागरूक किया।
