लाडवा उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वां फल उत्सव, एचओडी विशेष डा. अर्जुन सैनी करेंगे फल उत्सव का उदघाटन
लाडवा, 3 जुलाई। उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा के उप निदेशक डा. राकेश कुमार ने कहा कि
7वें फल उत्सव में प्रदेश भर से आए किसान आम और लीची के फलों के उत्पादन, मार्केटिंग और अन्य विषयों पर संवाद करेंगे। इस संवाद से मिलने वाले सुझावों को धरातल पर लाकर किसानों की आय में इजाफा करने में मदद मिल पाएगी। अहम पहलू यह है कि लाडवा उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वां फल उत्सव 4 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। इस फल उत्सव का उदघाटन हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन सैनी करेंगे।
उपनिदेशक डा. राकेश कुमार ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि 7वें फल उत्सव 2025 में 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से किसानों के पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा और सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा, 11 बजे हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डा. अर्जुन सैनी 7वें फल उत्सव का उद्घाटन करेंगे और फल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान आम और लीची पर वैज्ञानिक दृष्टि से किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस फल उत्सव के पहले दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रंगोली प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आम नागरिक प्रदर्शनी एवं केंद्र का भ्रमण कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को हरियाणा बागवानी विभाग के महानिदेशक डा. रणबीर सिंह 7वें फल उत्सव 2025 के कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। इस फल उत्सव के दूसरे दिन 5 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक वैज्ञानिक दृष्टि से किसान आड़ू अलूचा व नाशपाती फलों के उत्पादन पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 11 बजे से लेकर 12 बजे तक फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को सुबह के समय 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किसान अनार व अमरूद के फलों के उत्पादन और बाजार आदि विषयों पर विचार विमर्श करेंगे, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेंटिंग फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया जाएगा, दोपहर 1 बजे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा समापन समारोह में शिरकत करेंगे, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *