एसडीएम डा. चिनार चहल ने बरसाती पानी से प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, संबंधित विभागों के अधिकारी 24 घंटे रखेंगे निगरानी, लोगों को नहीं आने दी जाएगी समस्या
शाहबाद, 3 जुलाई। एसडीएम डा. चिनार चहल ने कहा कि बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पानी निकासी का कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए है। इसके साथ ही इन अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि 24 घंटे बरसात से प्रभावित क्षेत्रों पर निगरानी रखेंगे।
एसडीएम डा. चिनार चहल ने बरसाती पानी से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम डा. चिनार चहल ने गांव जंदहेडी, जोगी माजरा, लाडवा रोड,कलसाना, फतेहगढ़ झरौली,तंगौर, मुगल माजरा, खेडा सहित अन्य बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों का  निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पुलिया, पाइप इत्यादि खुलवाने के निर्देश भी दिए और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पानी निकासी का कार्य शुरू करवाने का काम भी किया।
एसडीएम ने बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों व आम नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को मौके पर तलब कर पानी निकासी करवाने के कार्य को शुरू करवाया। इतना ही नहीं एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे फील्ड में रहकर निगरानी रखेंगे और प्रशासन के साथ तालमेल बनाएं रखेंगे। इस समय अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बारिश आने की संभावना है इसलिए अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा और पल-पल की जानकारी प्रशासन को देनी होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *