बारिश से मौसम सुहावना हुआ उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
एंकर : दिल्ली एनसीआर में मानसून की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। रेवाड़ी में भी रविवार के बाद आज मंगलवार सुबह मानसून की बारिश हुई। एक घंटे की तेज बारिश ने शहर को खूब भिगोया। बरसात से मौसम सुहावना हो गया और चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर जलभराव के बीच बाइक बंद हो गई जिससे पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इनमें शहर के ब्रास मार्केट, माॅडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कोर्ड रोड, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, भाड़ावास गेट, बाजार, कटला बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड तथा नई आबादी आदि स्थानों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी। पैदल आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को भी समस्या झेलनी पड़ी। फिलहाल मानसून शुरू हो चुका है। इस सप्ताह बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
कृषि अधिकारियों के मुताबिक बारिश के बाद बाजरा की बिजाई का अब ठीक समय हुआ है। अब किसानों को बाजरे की करनी चाहिए। इससे सिंचाई और बिजली का अतिरिक्त खर्च भी बच जाएगा। मौजूदा मौसम किसानों के लिए काफी बेहतर रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 5 के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को बाजरे की बिजाई के लिए लाभदायक बताया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार से मंगलवार सुबह तक पूरे जिले में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर के नालों की ठीक से सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश के बाद प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *