समाज के लोगों ने पगड़ी और फूल मालाएं पहनाई, ढोल की थाप पर जमकर नाचे समाज के लोग
करनाल, 30 जून : गांव नेवल के पूर्व सरपंच पिंटू नायक को बंजारा सभा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। नेवल के ऑरेंज पैलेस में बंजारा समाज के प्रमुख लोगों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बहुमत के आधार पर पिंटू नायक को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। समाज की बैठक में सोनीपत पानीपत करनाल यमुनानगर कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला सहित हरियाणा भर के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। पिंटू नायक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें समाज की पगड़ी पहनाई गई और फूल मालाएं पहनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने सबसे पहले गांव के दादा खेड़ा पर माथा टेका और समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पिंटू नायक ने कहा समाज के लोगों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरी करेंगे। समाज के लोगों के साथ-साथ 36 बिरादरी के भाईचारे को बनाने का काम किया जाएगा। समाज के गरीब लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा ताकि समाज के बच्चे भी नौकरियों में अपना हिस्सा प्राप्त कर सकें। उनके समाज की जो भी बुराइयां हैं उन्हें भी समाज के साथ मिलकर दूर करेंगे। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में प्रदेश की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा जिसमें समाज को आगे बढ़ाने वाले लोगों को मौका दिया जाएगा। बता दें कि पिंटू नायक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से समाज के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने उम्मीद जताई कि पिंटू नायक समाज को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *