करनाल,  29 जून-      विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल की जनता की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के लिए सीधे उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि जनता और उनके विधायक मे सीधा संवाद हो और आमजन की समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निवारण हो। विधायक जगमोहन आनंद हर रविवार की तरह इस बार भी चाय पर चर्चा कार्यक्रम मे आमजन के बीच पहुंचे थे। यह कार्यक्रम प्रेम नगर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय शहरी, आवासीय व ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के निवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास अघी, पार्षद राजेश अघी, पार्षद -हरजीत सिंह संधू, पार्षद सुधीर यादव,भाजपा नेता दर्शन सिंह सहगल,मोहन लोधी, निशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम के नाम के साथ भजन गाते हुए की गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मेरा करनाल मेरा परिवार है और सेवा ही सरोकार के साथ मै करनाल की जनता के लिए पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य कर रहा हूँ। आमजन को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए निरंतर जनता के बीच हूँ।
विधायक ने यह भी कहा कि विकास के मामले मे भी करनाल आगे बढ़ रहा है। विकास की प्रत्येक प्रस्तावित योजना पर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा और नई संभावित योजनाओं पर भी काम किया जाएगा, जिससे करनाल का सम्पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर प्रत्येक वार्ड मे विकास की गति को तेज करने का कार्य भी जारी है। पत्रकारों द्वारा अवैध कॉलोनी को वैध करने के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हर आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो,यह सरकार की प्राथमिकता है। 26 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जारी है और गुरु नानक पुरा के लोगो की समस्याए संज्ञान में है और समाधान के लिए प्रयास निरंतर जारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *