अंबाला, 29 जून /हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के सचिव प्रवीण ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आगामी 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142-9991112660 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के पदों हेतु ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा दिनांक 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक
अंबाला, 29 जून –
कर्नल बी एस पाण्डेय निदेशक भर्ती अम्बाला ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्स मैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास और अग्निवीर महिला सेना पुलिस और रेगुलर एंट्री के तहत सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, हवलदार (एसएसी), जेसीओ कैटरिंग और हवलदार (एजुकेशन) के पद पर कॉमन प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 30 जून से 10 जुलाई तक किया जायेगा। सभी उम्मीदवारों के कॉमन प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़े और उसका पालन करें। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में किसी प्रकार कि समस्या आने पर भर्ती कार्यालय अम्बाला में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ प्रस्तुत होकर समस्या का निवारण करवा सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *