नेतृत्व से प्रेरणा:आईटीआई करनाल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य ने रक्तदान कर दिखाया उदाहरण
करनाल, 26 जून । बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर हैदराबादी हॉस्पिटल, पानीपत की सहयोगी टीम के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्थान परिवार में सभी रक्तदाताओं और हैदराबादी हॉस्पिटल की टीम का आभार प्रकट किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण ने स्वयं रक्तदान कर न केवल नेतृत्व का परिचय दिया, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों को सेवा भाव की प्रेरणा भी दी। उनके इस कदम ने सभी को उत्साहित किया और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा जब नेतृत्व स्वयं आगे आता है, तो पूरी संस्था में प्रेरणा और सेवा का भाव स्वत: जागृत होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना हैं।
