असंध / करनाल 26 जून।   विधायक योगेंद्र राणा ने वीरवार को नगरपालिका असन्ध कार्यालय में स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा एरिया में स्थित लगभग 100 लाभपात्रों को स्वामित्व कार्ड वितरित किये।उन्होंने कहा कि यह योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित स्वामित्व योजना के तहत आज रामधारी, पप्पी, नाथी राम , सुरजभान, शमशेर , फोई देवी सहित अन्य सभी लाभपात्रों को स्वामित्व कार्ड वितरित किये गए।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से जमीनों का सर्वे करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब पात्र व्यक्ति जमीन का मालिकाना हक मिलने के बाद उस जमीन पर ऋण ले सकता है, पूर्व में रजिस्ट्री न होने के कारण व्यक्ति को ऋण लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी प्रकार रजिस्ट्री होने से व्यक्ति अपनी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच सकता है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक मिलने से व्यक्ति को बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिलता है।भविष्य में भी उक्त स्कीम के तहत लाभपात्रों को इसी प्रकार से सरकार की स्वामित्व स्कीम का लाभ दिया जायेगा ।
इस मौके पर  नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार जैन, नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, नपा उप चेयरमैन राजिन्द्र ढींगड़ा, पालिका अभियंता अशोक कुमार, पार्षद जगदीश गुप्ता, संदेश जिंदल, सीमांत शर्मा, ऋषि मुंडे, पार्षद प्रतिनिधि विजय गर्ग, अजय राणा,विनय राणा, जितेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बॉक्स – विधायक ने किया पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण

विधायक योगेंद्र राणा ने पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण कर आमजन को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए पेड़ अहम हैं। इसलिए पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने चाहिए । पर्यावरण शुद्ध रखने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, महिलाओं व आम नागरिकों को इस कार्य के लिये आगे आना चाहिए और वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । पौधे लगाने के साथ-साथ उसकी देखरेख करना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर डी एस पी महावीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी विष्णु मित्र व महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी भी मौजूद रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *