करनाल, 18 जून।   जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि महानिदेशक केएम पांडुरंग और उपायुक्त उत्तम सिंह के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में गत दिवस खनन विभाग और हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो की संयुक्त टीम में शामिल एसआई जितेंद्र, एएसआई संदीप व नवीन द्वारा चैकिंग के दौरान जी.टी. रोड चढ़दी कलां ढाबा, गढ़ी मुल्तान के पास रेत से भरे दो ट्रकों को रोका गया। उक्त दोनों वाहनों के वैध ई-रवाना बिल नहीं पाए जाने पर इन वाहनों को जब्त कर खनन विभाग की टीम द्वारा मधुबन थाने में खड़ा किया गया है। इसी प्रकार अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना सदर के स्टाफ में एसएचओ तरसेम चंद, एसआई जगमोहन व एएसआई मनजीत की टीम द्वारा गांव मिरगैन मेरठ रोड पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चेक किया और कोई वैध ई-रवाना बिल न पाए जाने पर वाहन को थाना सदर में खनन विभाग द्वारा सीज कर दिया गया।
खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *