मुस्तफाबाद गांव में 13 दिन से चल रहे धरने को किया समाप्त
करनाल, 16 जून : मुस्तफाबाद गांव के रकबे में गत 13 दिनों से लगातार चल रहा धरना पंचों द्वारा किए गए गुप्त फैसले के आधार 4 गांव के आंदोलित किसानों ने सहमति से धरने को उठा लिया गया है। इस मसले को हल करने के लिए किसानों व ठेकेदार की ओर से 2-2 पंच नियुक्त करके एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में ठेकेदार की ओर से फूंसगढ गांव धर्मबीर लाठर व मंगलोरा गांव के सतबीर सिंह तथा किसानों की ओर से गांव ढाकवाला गुजरांन के चंद्रभान करनाल से मुकेश कुमार को शामिल किया गया था। भाकियू की ओर से इस कमेटी में कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। किसानों व ठेकेदार की सहमति से गठित की गई कमेटी ने मौखिक रूप से किसानों को अपने विश्वास में लेते हुए फैसले को गुप्त रख लिया गया है। जिस पर धरने पर उपस्थित किसानों ने अपनी अपनी सहमति देते हुए अपने धरने को उठा लिया और अपने खेत रेत ड़ालने की कथित सहमति दे दी। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि किसानों की सहमति के चलते धरने को खत्म करने की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर राम सिंह मुस्तफाबाद, पालाराम ढ़ाकवाला गुजरांन, अनिल, सुमित चौधरी, मनोहर लाल, महाबीर सिंह, दिलावर सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *