एक जनवरी 26 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण- मेहता
जिन बूथों पर 1200 से ज्यादा मतदाता होंगे, वहां नए बूथ बनाए जाएंगे
करनाल, 13 जून।
एसडीएम अनुभव मेहता के अनुसार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर किया जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां जरूरत होगी वहां नए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के बाद उन्होंने बताया कि जिला के नीलोखेड़ी-19, इंद्री-20, करनाल-21, घरौंडा-22 और असंध-23 विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों के रेशनेलाइजेशन का कार्य जारी है। आयोग के निर्देशानुसार जिन बूथों पर 12 सौ से अधिक मतदाता होंगे वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। इस समय नीलोखेड़ी हलके में 230, इंद्री में 220, करनाल में 234, घरौंडा में 250 और असंध में 247 बूथ हैं। नीलोखेड़ी में 46, इंद्री में 60, करनाल में 123, घरौंडा में 36 और असंध में 33 नए बूथ बनाए जाएंगे। रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बूथों के लिए बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से तारीख व समय निर्धारित कर राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।
बीएलओ को सीईओ और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट ज्वाइन करने के निर्देश
एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि सभी बीएलओ को सीईओ हरियाणा और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट को ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाएंगे। 2 जुलाई को दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग में इस जिला से भी बीएलओ भेजे जाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते हुए पेंडिंग बिलों को जल्द से जल्द क्लियर किया जाएगा। उन्होंने लोक संपर्क विभाग को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीटीएम मोनिका, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, कानूनगो अमित व चुनाव कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *