जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी दुकान से चोरी करने का आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार
अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने 3 लाख रुपये किये बरामद।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोपी गुलजोर सिंह वासी वासी बीड सोंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 3 लाख रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 जून 25 को थाना लाडवा में दी अपनी शिकायत में राहुल वर्मा वासी लाडवा ने बताया कि उसकी विकास नगर लाडवा में दुकान है। दिनांक 9 जून को दोपहर समय करीब 2.40 पर वह दुकान का लॉक लगाकर खाना खाने के लिए घर पर गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसको दुकान का लॉक टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर चैक करने पर पाया कि किसी नामालूम चोर ने उसकी दुकान के गल्ले में रखे 4 लाख रुपये चोरी कर लिए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।
दिनांक 10 जून 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे सहायक उप निरीक्षक गिरवर शर्मा, उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही कृष्ण व सिपाही विकास कुमार की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोप मे गुलजोर सिंह वासी वासी बीड सोंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 3 लाख रुपये बरामद किये गये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

जिला पुलिस ने वॉलीबॉल मैच के माध्यम से खिलाडियों को नशा ना करने बारे किया जागरूक।
जिला पुलिस ने मैच के माध्यम से आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक। थाना बाबैन पुलिस टीम ने मंगलवार को खेल प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर थाना प्रबंधक बलबीर सिंह, आसपास के गांवों के मौजिज व्यक्ति, खिलाडी तथा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। मंगलवार शाम को थाना बाबैन प्रभारी निरीक्षक बलबीर सिंह ने युवाओं को नशे की रोकथाम के साथ खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए वॉलीबॉल मैच का आयोजन कर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। आमजन और खिलाडियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि जैसे कभी-कभी एक मजबूत नाव के डूबने का कारण एक छोटा-सा छेद बन जाता है ठीक उसी प्रकार नशे की बुरी लत व्यक्ति की सम्पूर्ण अच्छाइयों, उसकी शारीरिक व बौद्धिक क्षमता को खत्म करने का कारण बन जाती है। नशे की बुरी आदत व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता को खत्म कर देती है। सही व गलत अच्छाई व बुराई में अंतर करने की क्षमता को खत्म करने के साथ ही नशे की आदत व्यक्ति को पतन की और ले जाती है।
नशे की इन्ही बुराइयों से अवगत करवाने तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान के तहत वॉलीबॉल का मैच कराया गया। इस मैच में कई टीमों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मैच के बाद पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल कूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके इलाके में कोई नशा बेचता है तो पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । आमजन जिला को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। सभी युवाओं ने पुलिस टीम द्वारा चलाये गये जागरूकता अभियान के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया।

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधङी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप में विश्वजीत सिंह गिल वासी कोटकपुरा जिला फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतबीर वासी मोरखी जिला जीन्द व सुनील वासी कुराना जिला पानीपत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 जून 22 को उसके भाई शीशपाल को आरोपी बलविन्द्र सिंह ने अमेरिका भेजा था। बलविन्द्र सिंह ने उसे कहा कि यदि और भी कोई तुम्हारा रिश्तेदार या भाई विदेश जाना चाहता है तो हम उसको विदेश में भेज देंगे। उसने बलविन्द्र सिंह की बातों पर विश्वास कर लिया और कहा कि वह उसके भान्जे नितिन कुमार वासी गंगटहेडी, सावन वासी मोरखी जिला जीन्द, सचिन वासी राजौंद जिला कैथल व सुरेन्द्र वासी कैमला जिला करनाल को अमेरिका भेजना है। जिस पर बलविन्द्र सिंह ने कहा कि उनके 40/40 लाख रूपये लगेंगे। 20 जुलाई 22 को आरोपी को पीपली रैस्ट हाऊस में 2 लाख रुपये नकद दे दिए। 28 जुलाई 22 को विश्वगिल को 9 लाख रूपये और नकद दिये। दिनांक 27 सितम्बर 2022 को बलविन्द्र सिंह व गुरमुख ने सावन को 27 सितम्बर 2022 को थाईलैण्ड भेज दिया और उनके कहने पर थाईलैण्ड से अमेरिका की सीधी टिकट करवाने के लिए 5 हजार यूएस डॉलर दे दिए। दिनांक 29 सितम्बर को 10 लाख रुपये नकद लिए, 2 अक्तूबर 22 को सावन की थाईलैण्ड से अमेरिका की सीधी टिकट करवाने के लिए 5 लाख रुपये नगद ले लिए। कुछ दिन बाद सावन को यह कहकर वापिस भारत बुला लिया कि इन चारों लङकों को एकदम फ्लाईट करवाकर अमेरिका भेज देंगे। 22 जनवरी 23 को सावन को तथा 10 फऱवरी 23 को नितिन व सुरेन्द्र को भी वियतनाम भेज दिया। जिनके कहने पर नितिन व सुरेन्द्र को तीन-तीन हजार यूएर डॉलर देकर भेजा। उसके बाद वियतनाम से अमेरिका भेजने के लिए 10 लाख रुपये नगद ले लिए। कुछ दिन बाद तीनों लङकों को वापिस भारत बुला लिया और कुछ दिन गुङगांव होटल में रखा। उन्होंने सावन को घर भेज दिया और कहा कि नितिन, सुरेन्द्र व सचिन को दुबई के रास्ते से अमेरिका भेज दूंगा। बलविन्द्र सिंह ने 7 लाख 50 हजार रुपये नगद ले लिए और तीनों लङकों को 16 अप्रैल 23 को दुबई भेज दिया। दोषी बलविन्द्र सिंह व इसके अन्य साथियों ने कुल राशि 01 करोङ 17 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 के द्वारा की गई थी। दिनांक 29 अक्तूबर 23 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने आरोपी बलविन्द्र सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 26 मार्च 24 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने आरोपी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया था । दिनांक 10 जून 25 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, उप निरीक्षक शमशेर सिंह व राजेश कुमार तथा एसपीओ निर्मल सिंह की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी विश्वजीत सिंह गिल वासी प्रेम नगर कोटकपुरा जिला फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने के 5 आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र की टीम ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सुरेश प्रजापत, नरेंद्र सिंह व पियूष अश्वनी वासीयान जोधपुर व राहुल मनयानी, प्रशांत कारवानी वासीयान उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 मई 2025 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में थाना लाडवा वासी युवती ने बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक मे है। दिंनाक 20 अप्रैल 25 को उसके पास व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। जब उसने मैसेज को ओपन किया तो उसमे बताया कि अगर वह उनका टास्क पूरा करती है तो उसको टास्क पूरा करने के पैसे मिलेंगे। जैसे ही उसने टास्क ओपन किया तो उसके पास टेलीग्राम एप्लीकेशन ओपन हो गया। जहां पर उसने दिया हुआ टास्क पूरा किया। कुछ समय बाद उसने जब अपने बैंक का बैलेंस चैक किया तो उसके खाते से 91 हजार 500 रूपये कट गये। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 5 जून 25 को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई वेद प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक नसीब सिंह, अजैब सिंह मुख्य सिपाही सुभाष, देशराज, होमगार्ड राजेश व जीत सिंह की टीम ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सुरेश प्रजापत, नरेंद्र सिंह वासीयान जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। माननीय अदालत से आरोपी नरेंद्र को 8 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा सुरेश को कारागार भेज दिया गया। दिंनाक 7 जून 25 को पियूष अश्वनी वासी जोधपुर, राहुल मनयानी व प्रशांत कारवानी वासीयान उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करके आरोपी पियूष अश्वनी को 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी राहुल मनयानी व प्रशांत कारवानी को माननीय अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों से 3 लैपटॉप, 6 फ़ोन , 12 एटीएम, 2 पास बुक, राउटर तथा मॉडम बरामद किया गया।

स्टडी वीजा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने की महिला आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने स्टडी वीजा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने स्टडी वीजा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप पटियाला वासी एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर 24 को न्यू लक्षमण कालोनी वासी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। इसके लिए उसने कुरूक्षेत्र के एक सेंटर से पीटीई की परीक्षा दी थी जिसमें उसके 7 बैंड आए थे। विदेश जाने के लिए उसने अपने जानकार के माध्यम से खुशपाल सिंह, अनमोल शर्मा उर्फ अमन व विनय जुनेजा से बात की। उन्होंने कहा कि वह उसे स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भिजवा देंगे जिसके लिए करीब 10 लाख 60 हजार रुपये देने होंगे। उसके बाद उसने आरोपियों को अपने कागजात व 1 लाख रुपये उनके द्वारा दिए खाते में जमा करा दिए। उसके बाद आरोपी द्वारा दिए गये खाते में 3 लाख रुपये चैक के द्वारा जमा करवा दिए। एक महीने बीत जाने पर आरोपियों ने उनके फोन उठाना भी बन्द कर दिया। जब उसने पेमेन्ट वापस मांगी तो आरोपी ने उसको पेमेन्ट देने से साफ मना कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा अमल में लाई गई। दिनांक 21 जनवरी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मामले में खुशपाल वासी गुलमोहर सिटी डेरा बस्सी व विनय जुनेजा वासी मुबारकपुर डेरा बस्सी पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया था।
दिनांक 10 जून 25 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने स्टडी वीजा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी मामले में आरोपी पटियाला वासी महिला को गिरफ्तार कर लिया । आरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

मोटरसाईकिल चोरी करने के 3 नाबालिग आरोपी लिए अभिरक्षा में ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के तीन नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना बाबैन पुलिस की टीम ने वाहन चोरी की वारदात पर अंकुश लगाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में 1 मोजगढ़ वासी नाबालिग व शुभरी वासीयान दो नाबालिग आरोपियों को मामले में शामिल तफ्तीश करके अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अप्रैल 25 को थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुलदीप सिंह वासी नखरोजपुर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी गाँव संघौर बस स्टैण्ड पर डैकोरेशन की दुकान है। दिंनाक 20 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी करके काम के लिए गया था। जब वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नही है। जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 10 जून 25 को थाना बाबैन प्रभारी उप निरीक्षक बलबीर दत्त के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक लक्षमण, सहायक उप निरीक्षक दर्शन सिंह व मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने वाहन चोरी की वारदात पर अंकुश लगाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में 1 मोजगढ़ वासी नाबालिग व शुभरी वासीयान दो नाबालिग आरोपियों को मामले में शामिल तफ्तीश करके अभिरक्षा में लिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *