भगवान विष्णु के भक्तों के लिए पवित्र दिन है ज्येष्ठ पूर्णिमा – पं. पंकज डिमरी
अम्बाला शहर, 11 जून:  भगवान परशुराम मंदिर, पीपली बाज़ार, अंबाला शहर में ज़िला ब्राह्मण सभा, द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा मनायी गई। इस अवसर पर पंडित पंकज डिमरी ने सभी भक्तों को भगवान सत्यनारायण जी की कथा सुनाई। कथा के दौरान पंडित पंकज डिमरी ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा भगवान विष्णु के भक्तों के लिए सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक है। यह दिन श्री हरि भक्तों के बीच बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन हिंदू धर्म में पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस शुभ दिन पर, भक्त व्रत रखते हैं और भगवान सत्यनारायण के रूप में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। माना जाता है कि इससे दैवीय सुरक्षा और धन की प्राप्ति होती है। भक्त गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, मंदिरों में जाते हैं। सत्यनारायण की कथा के बाद सभी ने हवन यज्ञ किया तथा कथा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभा के चेयरमैन देवेन्द्र शर्मा, महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, लता, सुमन, मधु, सुमन जयवन्ती, शान्ती, अन्नु, वीरांवाली, सरिता, रानी, गीता एवं कविता आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *