पानीपत। Haryana Weather Today: पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवा राजस्थान के पश्चिमी भागों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंच रही हैं, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है
कुछ जगहों पर तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस को क्रास कर गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.2 से 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि कई कारणों से अचानक तापमान में वृद्धि हुई है। पहला कारण पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र से हट गया है, जबकि पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गया है और अब कमजोर हो चुका है।
इसके साथ ही वायुमंडलीय परिसंचरण भी शांत हो गए हैं। इन परिस्थितियों में पश्चिमी सीमाओं से आने वाली गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा तेजी से गर्मी ला रही हैं। ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

 

13 को मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पांच जिले ओरेंज जोन में हैं, इनमें रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी है। प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। लू की वजह से शुष्क हुए मौसम के कारण तापमान में वृद्धि का दौर जारी है।
एक पश्चिमी विक्षोभ 13 जून को सक्रिय हो सकता है, लेकिन उसकी तीव्रता कम रहेगी, अंबाला, यमुनानगर व करनाल में इसका असर दिख सकता है। इन जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं।
बचाव की बौछार… सोमवार को सुबह से सूरज की तपिश शुरू हो गई। लू चलने से तापमान 42 पार हो गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं फल व सब्जियों को सूखने से बचाने के लिए विक्रेता उन पर पानी की बौछार करते रहे। पानीपत टोल प्लाजा के पास फलों पर पानी डालता फल विक्रेता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *