अंबाला। थाना महेश नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। यही नहीं महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 

शिकायत में महिला ने बताया कि ऑनलाइन साइट पर से रिश्ता दो परिवारों में तय हुआ था। शादी सितंबर 2023 में अंबाला छावनी में हुई थी। शादी में उसके स्वजनों ने अच्छा खासा सामान दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसी पर काफी विवाद हो गया, कोर्ट कचहरी तक हुई। 

उन्होंने बताया कि ससुराल वाले मई 2024 में उनके मायके आए और माफी मांगी व दोबारा रीति रिवाज करके वापस ले गए। ससुराल वालों ने कहा कि उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। इसी दौरान एक फ्लैट की वीडियो बनाकर भेजी और कहा कि इस घर के हिसाब से सामान दे देना
इस पर सामान गाड़ी में लोड करके भिजवाया। इसके बाद भी 10 लाख रुपये नकद या फिर कार की डिमांड करने लगे। वे लगातार कई बार उसके साथ मारपीट करते रहे। महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्तों को अपनी शारीरिक कमजोरी के बारे में बताया। 

महिला का यह आरोप भी कि उसके पति ने अपने दोस्तों को कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ मैं अपनी पत्नी को नशा देकर बेहोश कर दूंगा और तुम जो चाहो वो कर लेना। इस पर काफी विवाद हुआ, जबकि अपने मायके में भी इस बारे में जानकारी दी। मायके से जब उसके माता-पिता व अन्य बातचीत करने आए तो उनके साथ भी बदतमीजी की। पुलिस ने इस केस में आगामी जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *