पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। गोहाना रोड पर सपन टैक्स मंदाना धागा कंपनी के मालिक ललित जैन का मैनेजर अनिल नरवाल व चालक सतनाम गत मंगलवार को मेरठ में छह व्यापारियों से 32 लाख रुपये कलेक्शन कर पानीपत लौट रहे थे।
शाम करीब साढ़े छह बजे बलवा-सिंभालका बाईपास पर भारत सरकार लिखी बोलेरो व वैगनआर कार सवार छह बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। इसके बाद बदमाश 32 लाख रुपये से भरा बैग व मैनेजर का आइफोन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस की चार टीमें मामले के राजफाश में लगी थीं।
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एसओजी टीम, कोतवाली पुलिस ने चेकिंग शुरू की। गांव मन्ना माजरा के निकट एक वैगनआर कार को चेकिंग के लिए रोका तो आरोपितों ने गाड़ी जंगल की ओर मोड़ ली।
