पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 नीलोखेड़ी/करनाल, 6 जून। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने आज तरावड़ी के वार्ड नंबर 6, दया नगर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के नजदीक लगभग 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक आधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का  शिलान्यास किया। यह भवन क्षेत्र के निवासियों के लिए सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों हेतु एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में कार्य करेगा।

इस मौके विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले और कोई भी विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। इसी कड़ी में बनने वाला यह सामुदायिक भवन स्थानीय निवासियों को विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों, सामुदायिक बैठकों और शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक और सुसज्जित स्थान उपलब्ध कराएगा।  ऐसे सामुदायिक केंद्र समाज के ताने-बाने को मजबूत करते हैं और लोगों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करते हैं।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शिलान्यास समारोह के दौरान, विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को हरियाली बढ़ाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और प्रकृति का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ पर्यावरण ही एक स्वस्थ समाज की नींव है।

इस मौके पर नगरपालिका सचिव अजीत, मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, देवेन्द्र कामरा, राजीव नारंग, वीरेंद्र बंसल, शिशपाल गुप्ता, देसराज पार्षद, मल्होत्रा जी, संजय,संयोगिता गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, नरेश गाबा, लखविंद्र, नीतू,पंकज, नवदीप, जतिन, कमल, प्रदीप, रामकुमार गुप्ता, प्रेम, रणजीत भारद्वाज व अन्य वार्ड के साथी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *