निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशियों के बराबर फलदायी – देवेन्द्र शर्मा
निर्जला एकादशी पर किया थोडा सा दान भी जीवन भर देता है फल – महेश दत्त वशिष्ठ
अम्बाला 06 जून, 2025: निर्जला एकादशी साल की सभी एकादशियों में श्रेष्ठ मानी गई है। इसके प्रताप से व्यक्ति को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है और उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
इसी उपलक्ष्य में मेलकम फार्मा व सनातन सेवा मंच ने संयुक्त रूप से नारायणगढ़ रोड पर मीठे पानी की छबील, पूरी छोले व हलवा प्रसाद का भंडारा लगाया। इस अवसर पर मेलकम फार्मा के मालिक देविंदर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में मीठे पानी की छबील व भंडारे का आयोजन किया गया है। निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। वहीं सनातन मंच सेवा सभा के प्रधान महेश दत्त वशिष्ठ ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन अगर आप थोड़ा सा दान भी करोगे तो आपको जीवन भर उसका फल मिलेगा। इस अवसर पर देविंदर शर्मा, महेश दत्त वशिष्ठ, सतीश बक्शी, सुमित बजाज, प्रमोद कुमार, गौरव शर्मा, माधव शर्मा,गगन शर्मा, पर्व शर्मा आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *